G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सशक्त पहल

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। यह अभियान जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है, जिसमें जनभागीदारी को केंद्र में रखा गया है।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2024 में टीबी मुक्त घोषित 53 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को कांस्य एवं रजत श्रेणी में सम्मानित किया गया। उन्हें महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।
जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि वर्ष 2025 में 115 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी को टीबी मुक्त होने पर कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया जाना जिले की उपलब्धियों को और सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा खैरागढ़ में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टीबी मुक्त भारत हेतु शपथ ग्रहण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ हुई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जिले के हाई-रिस्क ग्रामों, शहरी क्षेत्रों, कार्यालयों, आश्रमों एवं छात्रावासों में विशेष सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके माध्यम से संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर निःशुल्क एआई-समर्थित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों द्वारा जांच की जाएगी। संदिग्ध मामलों की पुष्टि के लिए निःशुल्क परीक्षण एवं पुष्टि होने पर पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अभियान की थीम —
“हाँ! हम टीबी का अंत कर सकते हैं — भारत के नेतृत्व में, जनभागीदारी की शक्ति से।”
— को साकार करते हुए जिले में अंतर्विभागीय समन्वय एवं जनसहभागिता के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
कलेक्टर द्वारा ए आई समर्थित हैंडहेल्ड एक्स रे मशीन से अपनी स्वयं की एक्स रे जांच करवाई गई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, सरपंचगण, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. ऋतु राज सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, एसटीएस संदीप क्षीरसागर, तेजप्रकाश, एसटीएलएस तोरण साहू, एस एच आर सी से विष्णु गुप्ता, बी पी एम आकाश तंबोली, बीईटीओ डी एल सोनी,जिले के टी बी चैंपियन एवं पीयर सपोर्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास, जागरूकता एवं समय पर उपचार से टीबी को पूर्णतः समाप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page