G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सरकार गैस नहीं दे पा रही अब केवाईसी का बहाना बनाया जा रहा – कांग्रेस

आम और गृहणी गैस के लिए परेशान हो रही

रायपुर/23 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार जनता को गैस नहीं उपलब्ध करवा पा रही ऊपर से केवायसी का बहाना बना कर लोगों को गैस नहीं दिया जा रहा. एजेंसी वालों का कहना है सरकार का निर्देश है कि बिना के वाय सी के गैस की डिलीवरी नहीं दी जाय। घरेलू गैस नहीं मिलने के कारण आम आदमी और गृहणियां परेशान है।सरकार अपनी कमी छुपाने जनता को परेशान कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार घरेलू गैस की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही, लोग गैस एजेंसी के सामने लाइन लगाने को मजबूर हो गये है। महिलाएं चूल्हा बना कर लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो गयी है। मोदी सरकार ने महिलाओं को ठगा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे कालाबाजारी हो रही 900 का सिलेंडर 3000 में बेचा जा रहा आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद है, सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है और सरकार जमीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है। भाजपा नेता सत्ता के मद में जनता की समस्या को नकार रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोगों के घर में गैस नहीं होने के कारण चूल्हे नहीं जल रहे और भाजपा कहती है अफवाहों पर ध्यान मत दे। सरकार ने अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यों बंद कर दिया? अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई रोक देने से, होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा जो लोग घर मे गैस की कमी से होटल से खाना मंगाना चाह रहे उनको होटल मे भी खाना नहीं मिल पा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page