प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष अभियान

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़/छुईखदान: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर के नोडल अधिकारियों को 3-3 ग्राम पंचायतों का प्रभार सौंपा गया है। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।एवं सचिव, सरपंच, पंच, रोजगार सहायक, आवास मित्र की सयुंक्त टीम भी इस अभियान में सक्रिय हैं।
साथ ही, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा स्वयं प्रतिदिन विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन एवं अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे निर्धारित समय-सीमा में सभी आवास पूर्ण किए जा सकें।
आज दिनांक 19/03/2026_ को ग्राम जंगलपुर घाट, सिंगारपुर एवं ठाकुर टोला में आवास पूर्णता को लेकर हितग्राहीवार संपर्क किया गया। इस दौरान जिन आवासों का छत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें आगामी 3 दिवस के भीतर पूर्ण (फिनिशिंग सहित) करने हेतु हितग्राहियों को समझाइश दी गई एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।



