G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 13 मार्च को, बजट व विभागीय योजनाओं की होगी समीक्षा

AP NEWS VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIP KCG


खैरागढ़। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 13 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष मैकाल सदन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षता प्रियंका खम्मन ताम्रकार करेंगी।
बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर चर्चा कर उसे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल द्वारा बैठक की सूचना जिला पंचायत के सभी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गई है। बैठक में विभागीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए सभी विभागों से आवश्यक जानकारी सहित विस्तृत फोल्डर भी मंगाए गए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि जिले के विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर समुचित निर्णय लिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page