पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव (भा. पु. से.) की गरिमामयी उपस्थिति में जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा मार्च माह के प्रथम थाना दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
थाना साल्हेवारा/ बकरकट्टा में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव (भा. पु. से.) एवं पुलिस अधीक्षक केसीजी लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन व उपस्थिति में किया गया थाना दिवस का आयोजन
थाना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक ,पत्रकार बंधु, ग्राम प्रमुखों, कोटवारो व शैक्षणिक संस्थाओं/कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारियो ने उत्साह के साथ दी अपनी सहभागिता
दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित रहे थानो में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का त्वरित निराकरण होते देख आमजनो के चेहरे पर खुशी और मन में संतुष्टि का भाव दिखा
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव (भा. पु. से.) एवं पुलिस अधीक्षक के सी जी लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा ग्रामीणजनों को बैग तथा क्रिकेट बैट-बॉल व विकेट का भी किया गया वितरण
खैरागढ़ : जिला पुलिस टीम के.सी.जी. द्वारा जिले के सभी थानो व चौकी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गए है जिसके परिपालन में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों और आमजनो को थानो में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों व सुझाव पर खुली चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव (भा. पु. से.), एवं पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी लक्ष्य शर्मा के द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया साथ ही साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के सम्बंध में जानकारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया। साइबर संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामों व वार्डो में साइबर जागरूकता/यातायात जागरूकता का आयोजन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया साथ ही आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ के साथ साथ आम नागरिकों को मवेशियों को उचित स्थानों पर सुरक्षित रखने की हिदायत दिया गया ताकि हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आम जन को यह भी बताया गया कि साइबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime police gov.in पोर्टल पर दर्ज कराएं और यदि अनजान नंबर से बार बार धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है तो संचार क्रांति के चक्षु नामक पोर्टल पर दर्ज कराए।साथ ही समुदायिक पुलिसिंग के तहत महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव (भा. पु. से.) एवं पुलिस अधीक्षक केसीजी लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा ग्रामीणजनों को बैग तथा क्रिकेट बैट-बॉल व विकेट तथा बच्चो को चॉकलेट का वितरण किया गया। जिला पुलिस टीम जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी थाना दिवस के अवसर पर अलग अलग थानों में जाकर समस्याओं के निराकरण हेतु जिम्मेदारी सौंपी गयी है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम के द्वारा थाना ठेलकाडीह एवं गातापार में , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार द्वारा थाना मोहगांव में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गडई मानक राम कश्यप द्वारा थाना छुईखदान , मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा द्वारा थाना गडई में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ आशारानी द्वारा थाना खैरागढ़ व जालबांधा में उपस्थित देकर क्षेत्रांतर्गत आए समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही नए आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देकर सायबर क्राइम/फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही इनसे बचाव हेतु उपाय बताए गए। थाना क्षेत्र के आमजन, बैंकों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार संघ, ग्राम प्रमुख व कोटवार सहित बडी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। सबसे पहले बारी-बारी से कार्यक्रम में उपस्थित लोगो की समस्याएं सुनी जिसमें प्रमुख शिकायते शराब बिक्री व सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन,मादक पदार्थ जैसे गांजा, नशीली दवाइयों का सेवन एवं शराबखोरी, यातायात नियमों को अनदेखी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही ,साइबर संबंधी समस्या , नाबालिकों द्वारा वाहनो को नहीं चलाने, छात्र/छात्राओ द्वारा शैक्षणिक संस्थानो के बाहर खुलेआम सिगरेट पीने एवं मवेशी संबंधित अव्यवस्था एवं सड़क दुर्घटना के संबंध में थी। शिकायत एवम सुझाव सुनने के बाद त्वरीत कार्यवाही करने संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया , साथ ही साइबर एवं महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया l *थाना दिवस का आयोजन कर वरिष्ठ अधिकारियों ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पूरे जिले में शराबखोरी,नशेबाजी और किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। थाना दिवस का उदेश्य सार्वजनिक जीवन मे पुलिस एवं आम नागरिकों के मध्य संबंधो को मधुर बनाकर और मजबूती प्रदान करना है और साथ ही उनकी समस्याओ और चिंताओ के त्वरित निदान ,जागरूकता अभियान , सूचना साझा करने हेतु यह आयोजन सभी थानों में सामान्यतःप्रत्येक माह के प्रथम एवम तृतीय गुरुवार को आयोजित की जाएगी। जिला के सी जी पुलिस टीम के इस नवाचार का आमजनों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

