ग्राम पंचायत अचानकपुर के अंतर्गत ग्राम जीराटोला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ / पैलीमेटा : जिला केसीजी के ग्राम पंचायत अचानकपुर के अंतर्गत ग्राम जीराटोला में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) वार्षिक अधिवेशन आम सभा का आयोजन ग्राम जीराटोला में किया गया जिसमें महिलाओं को समूह से जुड़कर शासन की योजनाएं मुद्रा लोग, सिलाई, मशरूम उत्पादन, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा समूह में जुड़कर कैसे कार्य किया जाता है कि जानकारियां प्रदान करते हुए खेल प्रतियोगिता रस्सी खींच, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ व अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें विजेताओं को सम्मानित भी किया गया । इस अवसर मुख्य अतिथि रहे टाकेन साहू , जनपद सदस्य प्रेमलाल साहू, शिक्षक केशव साहू, शिक्षिका विद्या चंद्राकार, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू, महिला समूह के पदाधिकारी अतिथियों ने महिलाओं को एकता के साथ सामाजिक व ग्राम, देश की विकास में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
