G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार की मिलेगी प्रेरणा

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्राचीन शिव मंदिर, लुचकी पारा  दुर्ग में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश राठी एवं अशोक राठी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र के लिए दो सिलाई मशीन प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन सेवा प्रमुख विभूति भूषण पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत सेवा प्रमुख पूजा जैन, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका शशि बंछोर, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया एवं राष्ट्रीय स्वयं सेविका से संतोष ताम्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मंत्री रामलोचन (राकेश) तिवारी, जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, सत्संग प्रमुख नरेश साहू, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रानी साहू, सह संयोजिका अन्नू राणा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, जिला संयोजिका ट्विंकल साहू, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका लक्ष्मी निषाद, सेवा प्रमुख अंकिता तिवारी, बाल संस्कार प्रमुख संगीता सोनवानी, सह बाल संस्कार प्रमुख प्रीति तिवारी, सह सत्संग प्रमुख कुसुम, दुर्ग नगर संयोजिका रेणु साहू, भिलाई नगर संयोजिका अंजली पटनायक, नगर बाल संस्कार प्रमुख मनीषा सोनी, सह बाल संस्कार प्रमुख मधु कसेर, नगर सह सेवा प्रमुख रश्मि जाटव, चित्रलेखा, हिमानी हिरानी सहित मातृशक्ति की अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति विभाग संयोजिका रानी साहू एवं जिला संयोजिका ट्विंकल साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षक बंटी कसेर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की बहनों ने भाग लेकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page