G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

समग्र शिक्षा अंतर्गत कम्प्यूटर ऑपरेटर पद हेतु आवेदन आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

7 मार्च अंतिम तिथि

खैरागढ़ : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई द्वारा समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय, खैरागढ़ में निश्चित मानदेय पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंतर्गत विकासखंड खैरागढ़ के कार्यालय विकासखंड स्त्रोत समन्वयक में कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक पद पर अस्थायी भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी का कार्य संतोषप्रद पाए जाने एवं कार्य मूल्यांकन के आधार पर सेवा वृद्धि की जा सकेगी।

पद हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना तथा एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में 12वीं के प्राप्तांकों का 30 प्रतिशत, कम्प्यूटर डिप्लोमा के अंकों का 30 प्रतिशत तथा साक्षात्कार के 10 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें हिंदी टाइपिंग 5000 की-डिप्रेशन प्रति 10 मिनट तथा अंग्रेजी टाइपिंग 8000 की-डिप्रेशन प्रति 10 मिनट निर्धारित है। कौशल परीक्षा के 30 प्रतिशत अंक होंगे।

आवेदक के पास रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। सभी दस्तावेजों का स्व-प्रमाणन अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप, दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़ में कार्यालय लिपिक के पास जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। स्थानीय जिले के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सहायक नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ विज्ञापन/आवेदन की छायाप्रति कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page