G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

विभिन्न मांगों को लेकर समाज कार्य संघ कबीरधाम ने किया प्रत्यक्ष बैठक।

@apnewsकवर्धा 19/82020:समाज कार्य संघ कबीरधाम जिला के सामाजिक कार्यकर्ताओ की प्रत्यक्ष बैठक का आयोजन दिनाँक को किया गया। बैठक में मुख्य रूप से व्यावसायिक समाज कार्य का राज्य में हो रहे शोषण के विरुद्ध और अपने अधिकार पाने के लिए विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई साथ ही संघ के उद्देश्यो को पूरा करने के लिए व मिलजुल कर कार्य करने के लिए शपथ भी ली गई।

समाज कार्य संघ के उद्देश्य इन बिन्दुओ पर आधारित है

1.छत्तीसगढ़ समाज कार्य को व्यावसायिक दर्ज प्राप्त हो।

  1. राज्य पात्रता परीक्षा (SET) में समाज कार्य विषय का विकल्प हो।
  2. मेडिकल सोशल कार्य मे केवल समाज कार्य को लिया जाए ।
  3. नगर निगम/पालिका में एम एस डब्ल्यू के विद्यार्थियों को लिया जाए।
  4. एन जी ओ में केवल एमएसडब्ल्यू डिग्रीधारियों की नियुक्ति की जाए।
  5. प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्रों में एक सोशल वर्कर की नियुक्ति की जाए।
    7 प्रत्येक स्कूल, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू किये हुए लोगो को एजुकेशनल काउंसलर के पद पर नियुक्ति की जाय। बैठक में समाज कार्य संघ के जिला अध्यक्ष महेश निर्मलकर, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी शिवभजन यादव,सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित अनंत ,जिला कार्यकारिणी सलाहकार विपिन सिंह ठाकुर ,विमल सिंह, छत्रपाल साहू व संघ के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page