AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
स्वीकृत मामलों में तहसील साल्हेवारा के ग्राम रामपुर निवासी पुनीत कुमार यादव, तहसील गंडई के ग्राम कटंगी निवासी जान्हवी पटेल तथा तहसील खैरागढ़ के धरमपुरा निवासी उदित ढीमर की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। संबंधित मृतकों के निकटतम वारिस क्रमशः पिता इंद्र कुमार यादव, पिता रवि पटेल एवं पत्नी मिनेश्वरी हैं।
इसी प्रकार तहसील साल्हेवारा के ग्राम बांसभीरा निवासी आरती साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता कृष्ण साहू तथा तहसील साल्हेवारा के ग्राम सरईपतेरा निवासी प्रभु मेरावी की कुएं में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सुमित्रा को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।



