G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

गातापार जंगल चेकपोस्ट में 301 कट्टा अवैध धान जप्त

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 14 नवम्बर 2025// कलेक्टर के आदेश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टांकेश्वर प्रसाद साहू के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक विनोद सागर, मंडी उप निरीक्षक हरीश सिंह तथा राम किशुन सिंह की टीम ने 14 नवम्बर 2025, शुक्रवार की सुबह गातापार जंगल चेकपोस्ट में कार्रवाई की।

सुबह 6:30 बजे जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के वाहन क्रमांक UP70MT 0779 में 301 कट्टा (लगभग 120 क्विंटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि धान को राजनांदगांव के अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज एंड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, डोंगरगांव ले जाया जा रहा था।

अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर टीम ने वाहन और पूरे 301 कट्टा धान को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त धान एवं वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए गातापार जंगल की सुपुर्दगी में रखा गया है।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page