G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अंजोर विजन @2047 के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


गौधाम योजना व ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर जोर

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

खैरागढ़, 01 अक्टूबर 2025//
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

कलेक्टर ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर घूमते मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ और जनपद पंचायत सीईओ से कांजी हाउज संचालन और मवेशी प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मवेशियों को सड़कों से हटाकर स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हित में उन्होंने एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से हो रहे पंजीयन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित हो, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार अंजोर विजन @2047 पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, सामाजिक न्याय और स्किल्ड विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना तय समय-सीमा में पूर्ण करें, तभी जिले का सर्वांगीण विकास संभव है।

बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम योजना के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पशु चिकित्सा विभाग को भी आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमनराज, दोनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page