G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : डोंगरिया महादेव में जलाभिषेक किया..कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि यह भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है – भावना बोहरा

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रियों के साथ आज यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से डोंगरिया महादेव तक की पदयात्रा पूरी की। इस अवसर पर पंडरिया नगर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा नगर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के उद्घोष से भक्तिमय और भगवामय हो गया।

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में लगभग 300 से अधिक कांवड़ियों का जत्था परसवारा, दशरंगपुर पुतकी होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुंचा। यहां भाजपा पदाधिकारियों, महिला एवं युवा मोर्चा, सामाजिक संगठनों और हजारों शिवभक्तों ने फूल वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं और पंडरिया नगर में भारी जनसमूह उपस्थित रहा।
विधायक बोहरा ने डोंगरिया महादेव में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति का प्रतीक है जो भक्ति, समर्पण और एकता का संदेश देती है। उन्होंने इसे “एक लोक-उत्सव, आस्था और परंपरा का संगम” बताया और कहा कि यह यात्रा महादेव को शीतल जल अर्पण करने की वह परंपरा है जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता दिखाई देती है।

पंडरिया नगर में स्वागत के दौरान जनसमूह ने नारों और पुष्पवर्षा से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दशरंगपुर पुतकी में भी ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का जोश और उल्लास के साथ स्वागत किया। आगे की यात्रा 26 जुलाई को डोंगरिया से बोड़ला तक होगी, जो पांडातराई, भारतमाता चौक, करहट्टा चौक, कुसुमघटा और नेउरगांव होते हुए निकलेगी। समापन 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।

भावना बोहरा ने कहा कि “कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि यह भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। यह यात्रा समाज को जोड़ने, एकता का संदेश देने और मानवता को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने का माध्यम है। इस यात्रा में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी संस्कृति आज भी जीवंत है।”

उन्होंने यात्रा में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page