G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

भारत रत्न राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर चार दिवसीय कार्यक्रम किया गया

गंडई । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई के द्वारा किया गया । 21 मई को पुण्यतिथि के अवसर पर मास्क, साबुन का वितरण किया गया । 22 मई को कोविड सेंटर गंडई में भोजन वितरण किया गया। 23 मई को कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया । 24 मई “मेरा बूथ कोरोना मुक्त” कार्यक्रम आयोजित किया गया । चार दिवसीय आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश साहू, विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत राजनांदगांव विनोद ताम्रकार, पूर्व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद शिव कुर्रे की विशेष भूमिका रही । इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामा ठाकुर, बाके अग्रवाल, विनोद ताम्रकार, अय्यूब कुरैशी, सतीश सिंघानिया, रिखीराम पटेल, गोविंद जंघेल, सुरेन्द्र जायसवाल, बाके वर्मा, गोवर्धन साहू, सीताराम वर्मा, पूर्व पार्षद बालकिशन यादव, अमित टंडन, सावंतराम वर्मा, रामानुज रजक, निरंजन धनकर, दिनेश रजक, चंद्रकुमार जंघेल, खुमेश बंजारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page