संयुक्त संचालक, कार्यालय शिक्षा संभाग दुर्ग के टीम द्वारा मूल्यांकन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
गंडई- नगर के पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, गण्डई, जिला – खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ.ग.) को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षा कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं के परीक्षा समापन उपरांत केन्द्रीकृत मूल्यांकन हेतु मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जिसमें कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं के विभिन्न विषयों का मूल्यांकन कार्य विषय शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है, जिस क्रम में दिनांक 03 अप्रैल 2025 को संयुक्त संचालक, कार्यालय शिक्षा संभाग दुर्ग के टीम द्वारा मूल्यांकन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दल प्रमुख रचना श्रीवास्तव (सहायक संचालक), कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग के द्वारा निरीक्षण किया गया, मूल्यांकन प्रक्रिया संतोषप्रद पायी गई। निरीक्षण के दौरान 20 मूल्यांकनकर्ता एवं मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी श्री पवन कुमार ददरया प्राचार्य , कौशल राजपूत (संकुल समन्वयक) एवं किशोर कुमार तिवारी (संकुल समन्वयक) उपस्थित थे एवं दिनांक 03 अप्रैल 2025 को कक्षा 8वीं के ‘‘संस्कृत‘‘ परीक्षा केन्द्र शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धोधा एवं पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, गंडई के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित थी।