G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा छात्राओं हेतु संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार

पंडरिया विधायक भावना  द्वारा छात्राओं हेतु संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार.. निःशुल्क बस सुविधा का लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाये.. पूरी खबर पढ़िए


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पंडरिया विधायक भावना  द्वारा बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए 5 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ आगामी शैक्षणिक सत्र से किया जाना है।

इस क्रम में दो बस जो कि प्रथम एवं द्वितीय पाली दोनों समय पिपरिया महाविद्यालय तक जाएगी उस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्राएं मोबाइल नंबर 97544 62000 एवं 9755359004 पर संपर्क कर अथवा अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र में जाकर जानकारी एवं पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

पंजीयन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को स्पष्ट रूप से अंकित कर पुनः इंदौरी एवं रणवीरपुर स्थित जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र विधायक कार्यालय में जमा करना होगा। जिसके पश्चात इस निःशुल्क बस सेवा के शुरू होने संबंधित जानकारी एवं समय सारिणी आपके साथ साझा की जाएगी।

बस मार्ग
गुढ़ा-सोनपुरी-केसली-बिटकुलीकला-इंदौरी-बहरमुड़ा-पनेका बस स्टैंड-दशरंगपुर-इंदौरी बस स्टैंड-कवर्धा महाविद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page