G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

परमानंद सेन बने सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं तुलेश्वर कुमार सेन को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ छुईखदान गंडई – सेन सामाजिक उत्थान मंच का वार्षिक बैठक विगत 23 मार्च को तिल्दा में सम्पन्न हुआ। जिसमें समिति के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हुए। सेन संगवारी के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता हरेन्द्र उमरे द्वारा बैठक में सर्वप्रथम बताया गया कि सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच अब पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीयन क्रमांक 122202518527 है। बैठक में विगत वर्ष के कार्यों की जानकारी और आकड़े प्रस्तुत किये गये, सेन संगवारी वैवाहिक मंच, रोजगार एवं शिक्षा मंच, रक्तदान मंच आदि के कार्यों के विषय में चर्चा किया गया। जिसके पश्चात सेन संगवारी के प्रदेश कार्यकारणी गठन की प्रक्रिया आरंभ हुई सभी विकल्पों पर चर्चा के उपरांत तिल्दा निवासी परमानन्द सेन को सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से मनोनित किया गया। जिसके पश्चात प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष तुलेश्वर कुमार सेन (राजनांदगांव), प्रीतपाल सेन (भाठापारा), प्रदेश सचिव  लोकनाथ सेन (चांपा, जांजगीर), प्रदेश सहसचिव नागेश सेन (लटुवा, बलौदाबाजार), द्वारिकाधीस सेन (बिलासपुर), प्रदेश कोषाध्यक्ष नूतन सेन (बलौदाबाजार), उप कोषाध्यक्ष हीरा श्रीवास (चिल्हाटी, बिलासपुर), प्रदेश संगठन सचिव नरेश सेन (कोपरा, गरियाबंद) को चूना गया जबकि मंच प्रदेश कार्यसमिति के संयोजक हरेन्द्र उमरे (भिलाई, दुर्ग) को कार्यकारणी में सरंक्षक एवं ओम प्रकाश सेन (कांकेर) को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। जिसके पश्चात समिति के सभी पदाधिकारियों में समिति के कार्यों का विभाजन किया गया। आगामी समय में प्रदेश के सभी जिलों में एक जिला संयोजक और पांच सह संयोजक बनाये जायेंगे। जिसमें वैवाहिक, रक्तदान, रोजगार शिक्षा, नशामुक्ति, सम्मान आदि कार्यों के हिसाब से उनके कार्यों का विभाजन किया जायेगा। प्रदेश भर से 30 प्रमुख सामाजिक लोगों के नाम प्रस्ताव रूप में आये जिन्हें आगामी समय में चर्चा करते हुए प्रदेश कार्यकारणी में सम्मिलित किया जायेगा। प्रदेश के समस्त सेन समाज के सदस्यों के लिए एक खुला आनलाइन बैठक का आयोजन जल्द किया जायेगा जिसमें सेन संगवारी के कार्यों को बताकर इच्छुक एवं कार्य करने योग्य व्यक्ति को जिले की जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला संयोजक नियुक्ति के साथ ही उन्हें जिला में कार्य हेतु लक्ष्य दिया जायेगा। जिला संयोजक और जिला समिति की नियुक्ति एक वर्ष के लिए किया जायेगा। जिसे आगामी वर्ष सेन संगवारी कार्य समिति के वार्षिक बैठक में समिक्षा उपरांत बढ़ाया जा सकेगा या बदलाव किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page