ChhattisgarhINDIAMahasamundखास-खबर

रूढ़ीवादी परपंराओं को त्याग कर आगे बढ़ रहा साहू समाज – विनोद चंद्राकर


रूढ़ीवादी परपंराओं को त्याग कर आगे बढ़ रहा साहू समाज – विनोद चंद्राकर


ग्राम मचेवा में साहू समाज ने मनाया संत माता कर्मा जयंती


महासमुंद। ग्राम मचेवा में 25 मार्च को संत माता कर्मा जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व पूर्व विधायक महासमुंद शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्राम मचेवा के साहू समाज द्वारा संगीतमय रामायण कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें मानस मंडली द्वारा श्रीराम चरित मानस पाठ के प्रमुख चाैपाई व भगवान श्रीराम के कथाओं का वर्णन किया गया। संत माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक ने कहा कि साहू समाज एेसे महान व्यक्तित्व के वंशज हैं, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण की विशेष भक्ति प्राप्त हुई। संत माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण के महान भक्तों में शामिल हैं। उनकी भक्ति व प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान ने उनके हाथों से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया था। आज साहू समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं। समाज के विभिन्न रूढ़ीवादी परंपराओं का त्याग कर समाज हित में निर्णय ले रहे हैं तथा समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती प्रमिला ध्रुव, पंच गण, साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र साहू, सुखदेव साहू, भुवन लाल साहू, जगदीश साहू, निरंजन साहू, शिवकुमार साहू, किशन देवांगन, जनकराम साहू, तोगेश साहू, सीताराम साहू, उपसरपंच जितेंद्र साहू, नीलकंठ साहू, मुरारी साहू, हिरामन साहू, ठगन साहू, पन्नालाल, राजेश, पुरुषोत्तम, लालू, लोचन साहू, मुकेश साहू एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला-पुरुष, युवा व ग्रामीण जन उपस्थित थे। संचालन किशन लाल देवांगन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page