G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ द्वारा 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन टुल डाउन..13 दिन का वेतन कटवती  का करेगा विरोध

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ द्वारा 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन टुल डाउन..13 दिन का वेतन कटवती  का करेगा विरोध

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना भारतीय मजदूर संघ पंडरिया द्वारा श्रमिक हित में विभिन्न मांगो को लेकर 16 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक हड़ताल किया गया था और कलेक्टर महोदय जी के अध्यक्षता में दिनांक 28 अक्टूबर को कारखाना प्रबंधन तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था और अन्दोलन वापस लिया गया था।पूर्व वर्षों में किये गये आन्दोलन काल का वेतन जिस प्रकार कारखाना प्रबंधन द्वारा भुगतान किया गया है उसी प्रकार दिनांक 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक आन्दोलन में बैठे श्रमिकों का वेतन माह नवम्बर 2024 के वेतन के साथ दिया जाये इस संबंध में पत्र क्रमांक 117 व दिनांक 09.12. 2024 के माध्यम से कारखाना प्रबंधन को अवगत कराया गया था। कारखाना प्रबंधन से पता करने पर पता चला है कि माह नवम्बर 2024 के पेमेंट के साथ हड़ताल का वेतन नहीं दिया जा रहा है।

आन्दोलन काल का वेतन दिये जाने के संबंध में 01 जनवरी 2025 तक संघ को सूचित करें एसा आवेदन दिया गया लेकिन आज 1 जनवरी को अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी कारखाना प्रबंधक से प्राप्त नही हुआ है। हड़ताल का पेमेंट लिखित में संघ को कोई जानकारी प्राप्त नहीं होता है तो 02 जनवरी दिन गुरुवार से संघ के समस्त 300 से 400 सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन टूल-डाउन किया जायेगा।

बता दें कि कारखाना प्रबंधन द्वारा अक्टूबर माह के वेतन से कारखाना श्रमिकों का 13 दिन की हड़़ताल दिवस का वेतन काट लिया, विगत वर्षों मे भी कई बार हड़ताल किया गया था, लेकिन हर बार हड़ताल दिवस का पेमेंट दिया गया था लेकिन इस बार एसा क्या हुआ कि पेमेंट नही दिया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है,जिसके कारण 2 जनवरी 2025 दिन गुरुवार से अनिश्चितकालीन टुल डाउन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page