G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सहायक आयुक्त ने आदिवासी विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक

AP NEWS आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 05 दिसंबर 2024//

कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त  देवेन्द्र सिंह पाटले ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के समस्त छात्रावास, आश्रम अधीक्षक—अधीक्षिकाओं की विभागीय समीक्षा ली। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त द्वारा छात्रावास—आश्रमों के बुनियादी सुविधाओं सहित अन्य प्रबंधन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने छात्रावासी छात्र—छात्राओं में अनुशासन एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने संस्था के स्वच्छता व अभिलेखों के संधारण नियमित किए जाने, छात्रावास—आश्रम में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं संबंधित पंजी संधारित करने, सूचना पटल अद्यतन रखने कहा। इसके अलावा आगन्तुक पंजी का संधारण एव कन्या छात्रावासों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधीक्षक—अधीक्षिकाओं को मुख्यालय में ही निवास करने और निगरानी समिति की बैठक प्रति माह आयोजित कराने के सख्त निर्देश दिए गए।
…………………

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page