G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की बीटीएस तस्वीरें आईं सामने

कुली नंबर 1
Image Source : PRODUCTION HOUSE

डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर प्रोडक्शन हाउस ने उनकी अपकमिंग मूवी कुली नंबर 1 की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में हैं।

कुली नंबर वन

डेविड धवन

कुली नंबर वन

डेविड धवन

पिता डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक फोटो एल्बम को देखते हुए डेविड धवन के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरे डैड, कभी बाप का फर्ज नहीं निभाया उन्होंने। क्रिकेट मैच हार के आया तो थप्पड़ नहीं मारा बल्कि पीठ थपथपाकर बोले, हारेगा नहीं तो सीखेगा कैसे यार।”

वह आगे कहते हैं, “मैं गिरा तो लोटपोट होके हंसे, कहा कि कल को गिरेगा तो दुनिया ऐसे ही हंसेगी तो चल प्रैक्टिस कर लें एक-दो बार। बाप का फर्ज कभी नहीं निभाया क्योंकि दोस्ती के फर्ज में वह मेरे बाप निकले।”

वीडियो के साथ वरुण लिखते हैं, “हैप्पी बर्थडे पापा!! सफलता और असफलता को संभालने की शिक्षा देने के लिए आपको शुक्रिया। सिर्फ मेरा पिता बनने के लिए नहीं बल्कि दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page