G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत लगाए फसल का किया भ्रमण

AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को योजना से लाभांवित किये जाने हेतु किए निर्देशित

खैरागढ़, 09 अक्टूबर 2024//

कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने आज बुधवार को विकासखंड छुईखदान के ग्राम गुमानपुर के किसान सजेलाल द्वारा उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत लगाए खेक्सी फसल प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने किसान से चर्चा करते हुए फसल से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और खुद आधुनिक खेती अपनाने के साथ ही अन्य किसानों को इसके प्रति जागरूक करने उनको प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को योजना से लाभांवित किये जाने हेतु निर्देशित किए। किसान सजेलाल ने बताया गया कि उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत एक एकड़ खेत में खेक्सी फसल (कंटोला फसल) की अग्रीम फसल प्रदर्शन लिया है। जिससे अच्छी उत्पादन लेकर मुनाफा ले रहे है। किसान द्वारा बताया गया कि 1 एकड़ में लगाए गए खेक्सी (कंटोला) फसल से अब तक 20 क्विंटल से भी अधिक उत्पादन ले चुका है। खेक्सी में पोषक तत्व अधिक होने से बाजार में अच्छी मांग है, शुरुआती उत्पादन को 200 रुपये प्रतिकिलो ग्राम विक्रय किया। अभी वर्तमान में 100 रू. प्रति किलोग्राम मूल्य बाजार में ले रहे है। किसान द्वारा कलेक्टर श्री वर्मा को बताया गया कि अब तक 3 लाख रूपये से अधिक की खेक्सी बेच चुके हैं। सहायक संचालक उद्यान श्री रविंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसान को 4 लाख रूपये का अनुदान राशि प्रदाय किया गया है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि आरके सोलंकी, सहायक संचालक उद्यान  आरके मेहरा एवं कृषक उपस्थित रहे।
…………

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page