G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhGariabandINDIAखास-खबर

नौ साल की बच्ची में आए बदलाव को देख परिवार हतप्रद

नौ साल की बच्ची में आए बदलाव को देख परिवार हतप्रद

राजिम। शहर के सर्कस मैदान से लगा हुआ डिकुरिया पारा में निवासरत पुराणिक देवांगन एवं किरण देवांगन की सुपुत्री सजल देवांगन की उम्र महज 9 साल है। शहर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर रही है। हाल के ही कुछ महीनों में उनमें ऐसे बदलाव आए हैं कि उन्हें देखकर परिवार के लोग हतप्रद है।

8 मार्च महाशिवरात्रि से घर में पूजा पाठ का अपना अलग माहौल बना हुआ है। क्योंकि सजल कभी घर को फूलों से इस तरह सजा देती है कि छोटी उम्र में इस तरह का काम करना मुश्किल सा नजर आता है। वह दीप जलाकर यज्ञ करती है। यज्ञ में आहुतियां मंत्र पढ़कर डालती है। घर के लोग आश्चर्य इस बात से है कि इन्हें कहां से यह ज्ञान मिला। घर में एक से बढ़कर एक चमत्कार होने की भी जानकारी पिता पुराणिक देवांगन बताते हुए थकते नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page