G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया

विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ के लिए 15 टेबल लगाकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का किया जा रहा कमिशनिंग कार्य

खैरागढ़, 19 अप्रैल 2024।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के समय सारणी अनुसार छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आगामी 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने आज जिले के विधानसभा खैरागढ में मतदान के लिए उपयोग कि जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया। कमिशनिंग का कार्य पिपरिया स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में हाल में किया जा रहा है।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 15 टेबल लगाकर मतदान के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान बीयू में बैलेट पेपर लगाएं गए और पिंक पेपर से सील किया गया। व्हीव्हीपैट में ईसीआईएल के इंजीनियरों के माध्यम से सिंबॉल लोडिंग का कार्य किया गया। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 5 प्रतिशित मशीनों में 01 हजार मॉकपॉल किया गया। इसके पश्यात सीआरसी कर वीवीपैट की पर्चियों को गिनकर नष्ट किया गया। सभी बीयू, सीयू और व्हीव्हीपैट का सिलिंग कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी एवं नोटा 01 कुल 16 है। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के 283 मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों के लिए 283 बैलेट यूनिट, 283 कंट्रोल यूनिट तथा 283 व्हीव्हीपैट को सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही कंट्रोल यूनिट 16, बैलेट यूनिट 16 और 16 व्हीव्हीपैट रिर्जव रखा गया गया है। सभी प्रक्रिया मान्यता प्राप्त दालों के पदाधिकारी कि उपस्थिती में की गई।

श्री शशि रंजन ने मतगणना स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, सीटी टीवी निगरानी कक्ष, सहित सभी आवश्यक व्यवस्था का पुन: अवलोकन किया प्रथम अवलोकन में जो निर्देश दिए गए थे। उन्होंने भलीभांति अवलोकन कर संतुष्टि जाहीर की। साथ ही मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्रानिंग वोटिंग मशीन वापसी और मतगणना दिवस के दिन के लिए पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल प्रशिक्षण  प्रेम कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  टंकेश्वर प्रसाद साहू एवं सेक्टर आफिसर एवं कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
…………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page