ChhattisgarhINDIAखास-खबर
जिला कोषालय में 22 मार्च तक सभी प्रकार के बिल जमा करने समय निर्धारित

खैरागढ़, 14 मार्च, 2024// खैरागढ़ जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) को 22 मार्च, 2024 तक वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित सभी बिलों को जमा करने का निर्देश दिया है। जिल कोषालय अधिकारी ने बताया की 22 मार्च 2024 के बाद कोई भी बिल वित्त विभाग की अनुमति के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन बिलों को विभागीय स्वीकृति प्राप्त है, उन्हें 23 से 28 मार्च, 2024 के बीच जमा किया जा सकता है। सभी आहरण संवितरण अधिकारी इस निर्देश का पालन करते हुए समय सीमा से पहले अपने बिल कोषालय/उपकोषालय जमा में कर दें।


