G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अवैध शराब बिक्री करते 01 महिला आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक-21.02.2024

अवैध शराब बिक्री करते 01 महिला आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी महिला के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-77/2024 धारा-34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

कबीरधाम जिला के थाना पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-20.02.2024 को थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में जुर्म जरायम पताशाजी हेतु रवाना किया गया था। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। की थाना क्षेत्र कि एक महिला जिसका नाम कमलाबाई पति ललित बंजारे उम्र 50 वर्ष साकिन सौरापारा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम की है। जिसके द्वारा अपने घर के सामने, सौरापारा, तहसील कार्यालय के पास अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रही है। जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर आरोपिया कमलाबाई पति ललित बंजारे उम्र 50 वर्ष साकिन सौरापारा थाना पंडरिया के कब्जे से गवाहों के समक्ष 3960/ मि.ली. अवैध शराब कीमती 1760/-रुपये व बिक्री रकम- 100/-रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-77/2024 धारा-
34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page