G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ठंड से ठिठुरा पंडरिया, छाया रहा घना कोहरा

ठंड से ठिठुरा पंडरिया, छाया रहा घना कोहरा

पंडरिया:- दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, आसमान में दिनभर बादल, रिमझिम वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरा छेत्र में मौसम एकदम से बदल गया। दिनभर सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर आसमान में काले बादलों का डेरा था। दोपहर से शाम तक रिमझिम फुहारों ने शहर को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम का मूड अभी बदला हुआ है। आसमान में काले घने बादलों का डेरा है। वातावरण में नमी है। कंपकंपी महसूस हो रही है। सर्द हवाओं के बीच लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले के आसपास ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। शहर में दोपहर को हल्की वर्षा के साथ देर शाम तक रिमझिम फुहारें चलती रही। वहीं लोरमी, मुंगेली, पेंड्रारोड क्षेत्र में भी वर्षा रिकार्ड की गई। हालांकि रात के तापमान में कोई खास असर नहीं हुआ है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण है कि दिन में ठंडी का अहसास हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page