G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य वाहन को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य वाहन को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्लम बस्तियों के लोगों तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ पहुचाएं- कलेक्टर

नगरीय प्रशासन विभाग के स्वास्थ्य वाहन में किया जाएगा निःशुल्क जाँच और दवाई वितरण

मोबाईल मेडिकल युनिट में बी.पी., शुगर, सी.बी.सी. आदि निःशुल्क टेस्ट की होगी सुविधा

खैरागढ़, 05 अक्टूबर 2023// कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय परिसर से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगरीय प्रशासन विभाग के अंर्तगत स्वास्थ्य वाहन में निःशुल्क जाँच और दवाई वितरण की जाएगी। इस अवसर पर पालिका के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्लम बस्तियों के लोगों तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ पहुचाएं- कलेक्टर
केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी स्लम बस्तियों के लोगों तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ पहुचाएं। उनके स्वास्थ्य का निःशुल्क जाँच कर आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य वाहन में बुखार, सर्दी-खांसी, दस्त, आदि के लिए इलाज महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य आदि की सेवाएं उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य वाहन में रहेंगे चिकित्सक की टीम, होगी जाँच देंगे दवाईयां
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना वाहन में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मासिस्ट और एक लैब टेक्नीशियन की टीम तैनात है। यह टीम स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराएगी। इसमे सामान्य चिकित्सा परीक्षण, मोबाईल मेडिकल युनिट में सभी प्रकार का लेब टेस्ट किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की दवाईया उपलब्ध कराई जाती है। इस मोबाईल मेडिकल युनिट में बी.पी., शुगर, सी.बी.सी., आदि प्रकार के टेस्ट होते हैं। इन वाहनों को हर बस्तियों में भेजा जाएगा। इन वाहनों की सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक हुए उपस्थित
इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से, इस योजना का लाभ स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। इस दौरान खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पार्षद सुमित टांडिया, प्रतिनिधि दयाराम पटेल, सूर्यकांत यादव सहित प्रशासन की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद शुक्ला, डॉ. मक़सूद और चिकित्सक की टीम तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page