ChhattisgarhKabirdham

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नशामुक्ति जन जागरूकता रैली का अयोजन

News Ad Slider
Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नशामुक्ति जन जागरूकता रैली का अयोजन


पंडरिया – हाईस्कूल सोमनापुर नया में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना आयोजन किया गया।तत्पश्चात महात्माँ गाँधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के प्राचार्य श्री संतोष साहू के द्वारा महात्माँ गाँधी जी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के बारे में तथा गांधीजी के सपनों का भारत, एवम् उनके स्वच्छता संबंधी विचार को विस्तार से बताया।विद्यार्थियों को ग्राम का भ्रमण कराते हुए गाँधी जी के आदर्शो एवं सिद्धांतो के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया।इसके बाद मद्यपान एवम अन्य मादक द्रव्यों/ पदार्थों तथा नशीली दवाओ के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु समुदाय मे व्यापक जनमत विकसित करने के लिए गांव में रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया।

संस्था के सभी शिक्षक, विद्यार्थी , एवम गांव के लोगो ने नशा अभी नहीं, कभी नहीं संकल्प पत्र भरकर शपथ लिया गया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति पर निबन्ध,चित्रकला, वादविवाद एवम् गोष्ठी प्रतियोगिता पर बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान , महेंद्र कंठले, ज्योति ध्रुव गणमान्य नागरिक एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page