G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

संजय दत्त ने काम से ब्रेक लेने का किया ऐलान, लिखा मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद लौटूंगा

संजय दत्त ने काम से ब्रेक लेने का किया ऐलान, लिखा मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद लौटूंगा
Image Source : INDIA TV

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का ऐलान किया है। संजय दत्त ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए कामकाज से कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं। दो दिन पहले ही तबियत खराब होने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैलो दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण काम से थोड़ा ब्रेक ले रहा हूं। मेरी फैमिली और दोस्त मेरे साथ है और  मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे चिंता न करें या अनावश्यक रूप से अटकलें न लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ। मैं जल्द वापस आऊंगा।’

आपको बता दें कि कि हाल में ही संजय दत्त सांस लेने में समस्या होने के बाद लीलावती अस्पताल में एडमिट हुए थे। जिसके साथ ही  एक्टर को आईसीयू में  रखा गया था और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। एडमिट होने के 2 दिन बाद वह डिस्चार्ज हो गए थे।

संजय दत्त ने अस्पताल से ट्वीट करके लिखा था, “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं अच्छा हूं। अभी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं और कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर्स, नर्स और लीलावती अस्पताल के स्टाफ की मदद से मुझे एक-दो दिनों में घर पर होना चाहिए। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। घर पर सुरक्षित रहिए।

आपको बता दें संजय दत्त इस समय अपने परिवार से दूर हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे शहरान और इकरा दुबई में हैं। संजय दत्त अपने परिवार को मिस कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। परिवार के लिए अपनी भावनाएं शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page