ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- NSUI ने फूंका केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला,कबीरधाम जिले के सभी मुख्यालयों में किया गया पुतला दहन।

कवर्धा:- NSUI ने फूंका केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला,कबीरधाम जिले के सभी मुख्यालयों में किया गया पुतला दहन


आज दिनांक 10/01/23 दिन मंगलवार को NSUI जिलाध्यक्ष श्री शितेश चन्द्रवंशी के आदेश पर जिले के सभी ब्लॉक/शहर मुख्यालयों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
कुछ दिवस पूर्व छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रवास के दौरान सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को नक्सली बताया गया था जिसके विरोध में आज कबीरधाम जिले के कवर्धा,पंडरिया,कूई-कुकदूर,कुण्डा,पिपरिया व पांडातराई में NSUI जिला पदाधिकारी,ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में गृह मंत्री का पुतला फूंका गया।
NSUI जिलाध्यक्ष शितेश चन्द्रवंशी ने बताया कि भाजपा के नेताओ द्वारा निरंतर छत्तीसगढ़ के युवा हो या आदिवासीयो पर बेबुनियाद टिप्पड़ी किया जा रहा है छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को नक्सली बताना भाजपा की वास्तविकता को दिखाता है इस कृत्य पर अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
कवर्धा में जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक व शहर अध्यक्ष सौरभ के नेतृत्व में,पंडरिया में ब्लॉक अध्यक्ष महेश पात्रे के नेतृत्व में,कूई में ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर धुर्वे के नेतृत्व में,पिपरिया में शहर अध्यक्ष नीरज केशरी के नेतृत्व में,कुण्डा में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यादव,पांडातराई में झड़ीराम बारमते के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।
आज के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरिया महेंद्र कुम्भकार जी,पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान जी,भीषण तिवारी जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रभान कोसले, विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चन्द्रवंशी जी,सद्दाम खान जी,रोमी पाल जी,आशीष गुप्ता जी,आनंद कुम्भकार जी,मोहन सोनी ने अपने क्षेत्रों में मार्गदर्शन दिया।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत चन्द्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष निशा रात्रे,जिला महासचिव प्रवीण वर्मा,अमन वर्मा,मुन्ना खान,रमन कौशिक,सबनूर सिद्दीकी,पिंकी बंजारे जिला सचिव दामोदर चन्द्रवंशी,नेहा मंडावी,मेहुल सत्यवंशी,सोनू कौशिक,युनेश कौशिक,नवीश,संजय मेरावी,सोहेल,मनीषा,मीनाक्षी, प्रियंका,रमा विश्वकर्मा,अजय,राजेश,रूपचंद पात्रे,जितेंद्र,अमरनाथ,हर्ष,अखिलेश,सैफ खान,हेमंत, रगीता,नेहा पटेल,मनरूप,जलेश्वर,रामनाथ,सुमेन्द्र, नील केशरी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page