G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

साइकल यात्रा में निकलें मप्र के नेहुल का अभाविप ने पांडातराई में स्वागत

साइकल यात्रा में निकलें मप्र के नेहुल का अभाविप ने पांडातराई में स्वागत

AP न्यूज़ पंडरिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई‌ पांडातराई के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण जागरूकता साइकल भारत यात्रा में निकलें मध्यप्रदेश के नेहुल का पांडातराई नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

नगरमंत्री तुलसी यादव ने बताया की भाई नेहुल डेढ़ वर्ष से साइकल यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने अभी तक 08 राज्यों में यात्रा पूरी कर चुके हैं।आज छत्तीसगढ़ खजुराहो पहुंचेंगे और वहां भगवान् भोलेनाथ का आशिर्वाद प्राप्त करने के पश्चात कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में नेहुल भाई की यह यात्रा मिल का पत्थर साबित होगा।
उपयुक्त स्वागत कार्यक्रम में ज़िला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ज़िला विकासार्थ विद्यार्थी सह प्रमुख चमन खेमलाल सोमू गुप्ता लिला नरोत्तम गोकुल प्रकाश बालमुकुंद राहुल अविनाश एवं बड़ी संख्या में छात्रा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page