G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भाजपा की महतारी हुंकार रैली की तैयारी बैठक लिये डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री

भाजपा की महतारी हुंकार रैली की तैयारी बैठक लिये डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री

कवर्धा । कवर्धा के स्थनीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक हुई, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की रणनीति तैयार करने के लिए डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ने कवर्धा बैठक लेने पहुंचे। इसमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार को घेरने पर मंथन किया गया।

डा. रमन ने बैठक में कहा कि महिला मोर्चा की रैली छत्तीसगढ़ का वातावरण परिवर्तित कर देगी। आम जनता और महिलाएं इस सरकार का विकल्प भाजपा में देख रही हैं। माताओं, बहनों की पुकार आ रही है कि सरकार गरीब के हिस्से का कमीशन खा रही है। प्रधानमंत्री आवास के पैसे से दूसरे राज्यों में चुनाव करवा रही है। डॉ श्री ने कहा कि सबका साथ लेकर, सबके विश्वास के लिए, सम्मिलित प्रयास से जो आंदोलन कर रही हैं, नि:संदेह यह भविष्य में सभी महिलाओं के विकास की नींव साबित होगी।

महिला हुँकार महा रैली की विशेष बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवनी, प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी, लखन साहू पूर्व सांसद व जिला भाजपा कवर्धा संगठन प्रभारी, अनिल सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष, डॉ सिया राम साहू पूर्व विधायक, अशोक साहू पूर्व विधायक, मोती राम चंद्रवंशी पूर्व विधायक, राम कुमार भट्ट जिला पंचायत सदस्य, भावना बोहरा, द्वय महामंत्री क्रांति गुप्ता, वीरेंद्र साहू, अजित चंद्रवंशी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page