G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जंगल में सागौन लकडी काटते समय ग्रामीण पर कार्यवाही ना करते हुए 50,000/ रूपये का मांग करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

थाना कुकदूर जिला-कबीरधाम (छ.ग.)

कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर के मर्ग क्रमांक 39/2022 धारा 174 जाफौ की जांच पर वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टरी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह उम्र 42 साल, 02. डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैराग पारा पंडरिया के द्वारा मृतक बुधराम बैगा को कमराखोल जंगल में सागौन लकडी काटते समय पकड़े जाने पर कार्यवाही नहीं करने के बदले 50,000/ रूपये का मांग कर प्रताड़ित करने से दिनांक-10.09.22 के 16 बजे से दिनांक-11.09.22 के मध्य मृतक मुनमुना खार जंगल में कर्रा पेड़ के डगाल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेना पाये जाने से थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 71/22 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जा कर आरोपियो का पता तलाश किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन सारथी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना के आरोपी गण वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टरी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह उम्र 42 साल, 02. डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैराग पारा पंडरिया के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को आज दिनांक-26.09.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन सारथी के कुशल नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page