G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस आयोजित, विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

शासकीय हाई स्कूल बैरख में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस आयोजित, विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

बोड़ला। हाई स्कूल बैरख में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है पहली बार सन् 1995 को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदो फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। ओजोन परत गैस की एक परत है जो पृथ्वी को सूर्य की हानि कारक किरणों से बचाती है। यह गैस की परत सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के लिए एक अच्छे फिल्टर का काम करती है। यह परत इस ग्रह के जीवों के जीवन की रक्षा करने में सहायता करती है। यह पृथ्वी पर हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पहुंचने से रोक कर मनुष्यों के स्वास्थ्य तथा पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करता है।

लक्ष्मण लाल वर्मा व्याख्याता ने बताया कि ओजोन एक हल्के रंग की गैस है। ओजोन परत में वायुमंडल के अन्य हिस्सों के मुकाबले ओजोन ( 03)की उच्च सांद्रता होती है।व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समताप मंडल के निचले पृथ्वी में 20 से 30 किलोमीटर की ऊचाई पर पाई जाती है।

ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली एवं दो काजू का पौधा विद्यालय एवं ग्राम पंचायत के प्रांगण में रोपित किये गये । रैली में सहायक कृषि विस्तार अधिकारी राठिया, संतराम धुर्वे, चैतीबाई मसराम, मंगलौतिन बाई मेरावी एवं सभी शिक्षक शिक्षकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page