G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पोड़ी पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

आरोपी से नगदी रकम 730 रुपए एवं सट्टा पट्टी तथा डाट पेन जप्त

पोड़ी। पोड़ी पुलिस चौकी द्वारा इन दिनों अवैध रूप से चल रहे शराब बिक्री, जुआ सहित सट्टा-पट्टी लिखने वालों अपराधियों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जब से पोड़ी चौकी का कमान नए प्रभारी नवरतन कश्यप ने संभाला है, तब से अवैध शराब बिक्री, जुआ और सट्टा पट्टी लिखने वाले पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, ताकि पोड़ी चौकी क्षेत्र को अपराध मुक्त रखा जा सके।

पुलिस अधीक्षक से अवैध रूप से चल रहे जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरत्न कश्यप की टीम 03 सितंबर को पतासाजी के दौरान सूचना मिला की भोरमदेव शुगर फैक्ट्री के सामने आम जगह पर कुछ सटोरिया अंक गणित की अंकों से 01 का 08 गुना का लालच देकर हार-जीत का सट्टा खेला रहा है।

सूचना पर घेराबंदी कर रेड कारवाहीकर आरोपी महेश पाण्डेय पिता बजरंग पाण्डेय (52) निवासी मठपारा कवर्धा के पास से 730 रुपए व सट्टा पट्टी, डॉट पेन जप्त कर कब्जे में लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 4 का सार्वजनिक धुत अधिनियम का पाए जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्य में प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, चालाक आरक्षक आसिफ खान का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page