G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

राजस्थान में मचे घमासान के बीच इस राज्य में 6 कांग्रेस नेता ने थामा बीजेपी का हाथ

Manipur: 6 Imphal Municipal Corporation councillors from Cong, 1 from NPP join BJP
Image Source : TWITTER

इम्फाल: राजस्थान में मचे घमासान के बीच इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस. तिकेन्द्र सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में बुधवार को ये सभी पार्षद भाजपा में शामिल हुए। 

मुख्यममंत्री ने पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भगवा दल में विश्वास के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के अच्छे कामों से खुश होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने जल्द ही और लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद भी जतायी। 27 सदस्यीय इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10, चार निर्दलीय और एनपीपी का एक पार्षद है। 

कांग्रेस ने चार निर्दलीय पार्षदों की मदद से नगर निगम बोर्ड का गठन किया था। कांग्रेस के एल. लोकेश्वर इम्फाल नगर निगम के मेयर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page