G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

खैरागढ:-गुरू केलुचरण को संगीतमयी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति।

गुरू केलुचरण को संगीतमयी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पाक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत 8 अगस्त को गुरू केलुचरण महायात्रा को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए दो प्रस्तुतियां दी गई। प्रथम प्रस्तुति गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. जगदेव नेताम ने दी। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन पेश किया।
इसके बाद नृत्य कलाकार भगत प्रधान के द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों में तबले पर रोहन कश्यप और हारमोनियम पर डाॅ. इशान दुबे ने संगत किया। कार्यक्रम का संचालन पुनम गुप्ता एवं विद्या नायर ने किया। श्रद्धा-सुमन वाचन गजमंद मानिकपुरी और अन्वेशा बिस्वास के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री डाॅ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर व कुलसचिव प्रो. डाॅ. आई.डी. तिवारी समेत विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page