G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARajnandgaonखास-खबर

ग्राम संपर्क अभियान को सफल बनाने राजनांदगांव जिला में आम आदमी पार्टी की हुई बैठक संपन्न

आम आदमी पार्टी राजनांदगांव के ऑब्जर्वर बने देवेंद्र चंद्रवंशी

राजनांदगांव। आगामी चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत ही गंभीर हैं , पंजाब के बाद अब अगला फोकस छत्तीसगढ़ हैं, इसलिए केंद्रीय टीम छत्तीसगढ़ के संगठन को लेकर बूथ स्तर पर ग्राम संपर्क अभियान को सफल बनाने टीम प्रभारी व सदस्य गांव शहर में पदाधिकारी बनाने में जूट गई हैं ,आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और साउथ जोन प्रभारी घनश्याम चंद्राकर कि उपस्थिति में प्रदेश संगठन ने जवाबदारी देते हुए देवेंद्र चंद्रवंशी को आम आदमी पार्टी राजनांदगांव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

राजनादगांव जिले की पार्टी कार्यालय में आज बैठक आयोजित किया गया जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष और साउथ जोन प्रभारी घनश्याम चंद्राकर और राजनांदगांव ऑब्जर्वर देवेंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष और साउथ जोन प्रभारी घनश्याम चंद्राकर ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने एवम संगठन विस्तार हेतु सभी को सक्रिय होकर मिलजुलकर काम करना होगा और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।उन्होंने आगे कहा कि आप कार्यकर्ता एवम जनता तैयार हैं लोग लगातार बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने के लिए जनता एकजुट हो चुकी हैं लोगो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आप के नेता खड़े है लोग बदलाव चाह रहे हैं लोगो के पास इस बार मजबूत विकल्प हैं केजरीवाल मॉडल का डंका पूरी दुनिया में छा गया हैं लोगो को बस चुनाव का इंतजार हैं।

ऑब्जर्वर देवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी राजनांदगांव के सक्रिय सदस्यो को ग्राम संपर्क अभियान के अन्तर्गत सभी कार्यकर्ताओ को गांव शहर मोहल्ला सभा में जन सभा करने की जवाबदारी दिया गया हैं एवम सभी कार्यकर्ताओ को दिल्ली सरकार , पंजाब सरकार के किए गए कार्यों की जानकारी राजनांदगांव के एक एक लोगो को पहुंचाने को कहा गया, सभी सदस्यो ने गांव मोहल्ले शहर वार्ड में गांव संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।

ज़िला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि वर्मा ने कहा कि कोई भी लड़ाई किसी अकेले व्यक्ति की लड़ाई नहीं होती है। बड़ी लड़ाइयां सामूहिक होती हैं और इसमें जमीन के कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

विधानसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से ऊब चुकी है और अब बदलाव चाहती है। इस बदलाव के लिए प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। यह स्थिति महज खुश होने की नहीं है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और प्रदेश में आम आदमी का शासन स्थापित करना है।

कई नामी हस्तियां भी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता और पार्टी की नीतियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ की जनता लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं, इसी कड़ी में आज राजनांदगांव में जिले के गणमान्य नागरिक और कई युवा साथी सहित महिला टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष और साउथ जोन प्रभारी घनश्याम चंद्राकर ने पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष और साउथ जोन प्रभारी घनश्याम चंद्राकर,राजनांदगांव आब्जर्वर देवेंद्र चंद्रवंशी,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी सहित उमेश देशमुख , डेविड बारले, प्रभांशु खोब्रागड़े ,सर्वाजित सिंह भाटिया, डेलेंद्र कुमार सिंह,राजीव कुमार यादव,रमेश कुमार साहू, ताराचंद साहू, भगवान राज यादव, जगदीश राम यादव, सागर तेजवानी,विकास सोनी जिले के पदाधिकरी, विधानसभा के पदाधिकारी, टीम प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page