G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अखंड नवधा रामायण खम्हरिया मे कथा सुनने शामिल पंडरिया जनपद अध्यक्ष समुंद्र सेवाराम कुर्रे

अखंड नवधा रामायण खम्हरिया मे कथा सुनने शामिल पंडरिया जनपद अध्यक्ष समुंद्र सेवाराम कुर्रे

कुण्डा न्यूज –
अखंड नवधा रामायण हरि ओम समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित अखण्ड नवधा रामायण नौ दिन नौ रात ले लगातार भजन कीर्तन और राम कथा धारा वाहिक के रूप मे परवाहित रहता है।इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के नौवादिवस मे रामकथा सुनने पहुंचे पंडरिया जनपद अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे। मानस मंडली के द्वारा लंका कांड की कथा का सरपान कराया और अमृत मय भजन का गायन किया।ग्राम आचार्य पं• महेंद्र तिवारी के द्वारा पुजा अर्चना प्रति दिन कराया जाता है।मंच के कुशल संचालक कुमार रजक ने बताया अखण्ड नवधा रामायण के इस दिब्य मय कार्यक्रम मे प्रति दिन अनेक विद्वानों के द्वारा राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है तथा प्रतिदिन अनेक मानस मंडली ओं के द्वारा मधुर मय भजन कीर्तन का रसपान करने का भी सौभाग्य प्राप्त होता है यह कार्यक्रम 17 वां वर्ष होने जा रहा है इस कार्यक्रम को संचालित करने समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी हमारे जनप्रतिनिधियों का तन मन धन के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित है। श्रोता समाज को संबोधित करते हुए पंडरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवाराम कुर्रे जी ने कहां कलयुग में केवल भगवान का नाम ही सार है और उसी का कृपा है कि हम और आप इस मानस गंगा में आकर डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है ।

कथा श्रवण कर हम सब अपने जीवन मे उतारे और अपने मानव जीवन को सफल बनाये।समुंद सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष के द्वारा आयोजक समिति को 3100 रू का सहयोग राशि दिया गया।इस अवसर पर प्रियंका नरेन्द्र निर्मलकर सरपंच ,पुरुषोत्तम निर्मलकर महामंत्री भाजपा युवा मंडल कुण्डा,डाँ राधेलाल निर्मलकर भाजपा ईकाई अध्यक्ष, कुजराम निर्मलकर, कुमार चंद्राकर,रामफल निर्मलकर,गन्नू निषाद,अंगद निर्मलकर,तिलकपुरी गोस्वामी,डाँ भरत निर्मलकर,सुखचंद निर्मलकर, सुशील निर्मलकर,सरजू यादव,नरेश निषाद,बिरेंद्र निर्मलकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page