धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न

धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ झिरिया धोबी समाज देवरबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन ग्राम भेड़नी के नर्मदा धाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम आरंभ समाज के संत गाडगे बाबा के छायाचित्र में पूजन वंदन व अतिथियों को श्रीफल साल भेंटकर व बैच लगाकर सम्मानित किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले व होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि विधायक आशीष छाबड़ा विशेष अतिथि समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम कुमार निर्मलकर ,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य टीआर साहू, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर,जिला महासचिव शिव कुमार निर्मलकर, प्रदेश सदस्य एवं बेरला अध्यक्ष नारायण निर्मलकर, प्रदेश सलाहकार एवं समाज के प्रदेश सलाहकार अनिल रजक के आतिथ्य में संपन्न हुई। विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि सरकार ने समाज को रजक कार बोर्ड गठन किया है जिसे बहुत जल्द ही समाज को सौंपा जाएगा अभी तक समाज में कोई भी अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर लेता था लेकिन धोबी समाज एकता मंच ने लोक तांत्रिक विधि से चुनाव संपन्न कराया जिसके फल स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर सिरसाकला भिलाई वाले चुनाव में विजय हासिल की यह समाज की बहुत बड़ी उपलब्धि है विधायक ने धोबी समाज भवन चार दिवारी के लिए 3 लाख रूपये एवं बोर खनन की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर ने कहां की जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान ना हो लेकिन उसके लिए हमें जीवन में संयम, सदाचार, प्रेम, सहिष्णुता, निर्भयता, पवित्रता, ढृढ़ आत्मविश्वास, सत्य साहित्य का पठन, उत्तम संग और महापुरुषों का मार्गदर्शन हो तो हमारे लिए अपना लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है, जिला पंचायत सदस्य टीआर साहू ने कहा कि रजक कार बोर्ड में धोबी समाज के स्वच्छ छवि विचारधारा के सामाजिक बंधु को ही बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बैठाया जाएगा, जिलाध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर ने जोर देकर कहां कि सेवा का कार्य करने वाली पौनी पसारी, बहुसंख्यक धोबी समाज का संख्या सक्रियता के अभाव में नहीं दिख पा रहा था अब युवाओं ने समाज को संगठित करने का बीड़ा उठाकर राजनीतिक दलों को सोचने में विवश कर दिया है। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर ने कहां कि समाज के युवाओं को राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से जुड़कर पार्टी में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया जब तक समाज में काम करने वाले लोग राजनीतिक दलों से जुड़ने के बाद भी हाथ में हाथ पकड़े बैठे रहेंगे तब तक दादी लोग पार्टी संगठन और राजनेताओं को गुमराह कर पद लेते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव शिव कुमार निर्मलकर एवं प्रदेश सलाहकार अनिल रजक,बेरला अध्यक्ष नारायण निर्मलकर ने भी अपना विचार रखें। बुधराम निर्मलकर को अध्यक्ष की कमान महाअधिवेशन में देवरबीजा राज के समाजिक पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से बुधराम निर्मलकर देवरबीजा को राज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनक निर्मलकर डरजरा ,सचिव संतु निर्मलकर कंदई ,कोषाध्यक्ष विष्णु निर्मलकर व पंचगण में ग्राम बीजा से कुलेश्वर निर्मलकर, भेड़नी पंथराम निर्मलकर,किरकी लक्ष्मण निर्मलकर ,खम्हरिया तिलक निर्मलकर,निनवा सुन्दरू निर्मलकर, तेलईकुड़ा जगेश्वर निर्मलकर, सेमरिया तारकेश्वर रजक, रौद्रा अनिल रजक,देवरबीजा विक्रम निर्मलकर, कोदवा से शोभाराम निर्मलकर ,बेमेतरा से खेमलाल निर्मलकर को पदाधिकारी नियुक्त कर सामाजिक अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।महाअधिवेशन का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश सलाहकार अनिल रजक ने किया। इस अवसर पर मंथीर निर्मलकर, सुंदर लाल रजक,भकला निर्मलकर,अनिल रजक, लेखराम रजक, तुलसी निर्मलकर ,माधव रजक, तिजऊ निर्मलकर,संतोष निर्मलकर, भजन दास, सुंदरू निर्मलकर, चुरावन निर्मलकर, भेषज निर्मलकर,ठाकुर राम निर्मलकर, बुधरू निर्मलकर,मानसिंह रजक भैयाराम निर्मलकर,जयसिंह निर्मलकर, निर्मलकर, त्रिलोचन निर्मलकर, बसंत निर्मलकर,प्रमोद निर्मलकर, अमित कुमार, पोषण निर्मलकर,लक्ष्मण निर्मलकर,जगत,भोजेन्द्र निर्मलकर,दानेश्वर, राजू,सुखनंदन सहित चौरासी गांव के प्रमुख स्वजातीय उपस्थित थे।




