G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

बोड़ला। शास.हाई स्कूल बैरख में स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र में पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ ।आज उनके सम्मान में पूरे भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 विवेकानंद जी की 159वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

व्याख्याता लक्ष्मण लाल वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने 1985 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से इस दिन को पूरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। तत्पश्चात सुश्री प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि स्वामी जी कहते थे कि उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो।

शिक्षक परमेश्वर सोयाम ने बताया कि मंत्रालय द्वारा 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम “सक्षम-युवा सशक्त-युवा”घोषित किया गया है।साथ ही भारत के हर जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना,एकजुट करना और सक्रिय करने के उद्देश्यों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण व बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page