G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएमएफएमई योजना में 35 प्रतिशत अनुदान

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत सभी वर्गों के हितग्राहियों को 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने बताया कि इस योजना के तहत नड्डा, मुरकू, ब्रेड, टोस्ट, पापड़, लड्डू, बड़ी, बिजौरी आदि खाद्य उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ गीला दाल पिसाई, आटा चक्की, मुर्गीदाना तथा पशुचारा निर्माण जैसी इकाइयों के लिए भी अनुदान की सुविधा उपलब्ध है।
लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े इच्छुक उद्यमी इस योजना के अंतर्गत मशीनरी खरीदकर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं तथा अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) से संपर्क कर सकते हैं।

पता: भू-तल, गीता कॉम्प्लेक्स, साईं मंदिर के पास, कवर्धा रोड, खैरागढ़ – 491881
मोबाइल: 9981866045

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page