महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए सरकार के दिशानिर्देश


मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। हालांकि राज्य सरकार ने लॉकडाउन 5 के दौरान कुछ छूट भी दी है लेकिन कंटेनमेंट जोन के लिए किसी तरह की छूट नहीं होगी।
Maharashtra Government extends the #COVID19 lockdown till 30th June in the state. Movement of individuals to remain strictly prohibited between 9 pm to 5 am except for essential activities. pic.twitter.com/awz8mMXkDk
— ANI (@ANI) May 31, 2020
राज्य सरकार ने 3 जून से साइक्लिंग, जॉगिंग, रनिंग, और वॉकिंग को अनुमति दे दी है। हालांकि यह अनुमति तभी मिलेगी जब कोई व्यक्ति अकेला साइक्लिंग, वॉकिंग या रनिंग करेगा। ग्रुप में इस तरह की तमाम क्रियांओं पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि बच्चे अपने बड़ों के साथ चल सकते हैं। नागरिक सिर्फ अपने नजदीकी पार्क या सड़क में इन क्रियाओं को कर सकेंगे, लंबी दूरी के लिए अनुमति नहीं है।