G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

वट पूजा स्थल पर पहुंचे नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा-माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम के द्वारा शहर के वट पूजा स्थलों पर आवश्यकतानुसार टेंट, कुर्सी व शरबत की व्यवस्था कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड पार्षदों के साथ सभी वट पूजा स्थलों पर पहुंचकर माताओं एवं बहनों को इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शरबत भी वितरण किये।

वट पूजाः नगर पालिका द्वारा विशेष तैयारियां
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वट सावित्री पूजा के अवसर पर कवर्धा नगर में श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। यह पर्व माताओं और बहनों की आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि माताओं और बहनों को हर संभव सुविधा दी जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वट पूजा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था, टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराया गया था।

नपाध्यक्ष ने वट सावित्री पूजन के लिए माताओं एवं बहनों को दी शुभकामनाएं
वट सावित्री पूजन के दिन सुबह से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वट पूजा स्थल का निरीक्षण किया एवं माताओं एवं बहनों की पूजा स्थल के पूर्व भी साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होनें सभी स्थलों पर स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्था देखी। सभी माताओं एवं बहनों को वट सावित्री व्रत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

माताओ बहनो को किया गया शरबत वितरण
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया की बूढ़ामहादेव मंदिर के पास, शिवालय के पास कुम्हार पारा, ⁠माँ काली मंदिर के पास, कैलाश नगर वार्ड 3, आदर्श नगर शिव मंदिर के पास, कलेक्टर कालोनी शिव मंदिर के पास, विद्या नगर मंच के पास, ठाकुर देव मंदिर ठाकुर देव चौक के पास, छीरपानी कालोनी शिव मंदिर के पास, दर्री पारा तालाब के पास, विंध्यासिनी वार्ड 27, जमात मंदिर के पास, लोहारा रोड़ शनि मंदिर के पास के पास टेंट लगाकर माताओ बहनों को शरबत वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page