G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब नेऊरगाँव कला के युवाओं द्वारा किया गया विभिन्न पारंपरिक खेल का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब नेऊरगाँव कला के युवाओं द्वारा किया गया विभिन्न पारंपरिक खेल का आयोजन

बोड़ला। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोड़ला ब्लॉक के ग्राम नेऊरगाँव(कला) में स्थानीय पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ।

युवा मितान क्लब के सदस्य मुकेश चंद्रवंशी ने बताया कि राज्य सरकार खेल मंत्रालय द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार आज सभी विधानसभा क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों एवं राजीव युवा मितान द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना था। इसी कड़ी में नेऊरगाँव (कला) राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों जैसे फुगड़ी,कबड्डी,बाटी-भंवरा,बोरा दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के नन्हे-नन्हे बालक बालिकाएं व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं खेल के बाद जीते हुवे प्रतिभागियो के उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी युवा ब्रिगेड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्रवंशी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सुखराम पटेल ,उपाध्यक्ष विवेकानंद चंद्रवंशी, सचिव दीपचंद चंद्रवंशी, राजीव गांधी युवा ब्रिगेड जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी,राजेश श्रीवास,ज्ञानेंद्र चंद्रवंशी,प्रमोद चंद्रवंशी,भगवानी पटेल,सत्यम पटेल,राजू चंद्रवंशी एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सभी सदस्य व ग्राम के बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page