World
Uber: उबर के ड्राइवरों पर किडनैपिंग से लेकर रेप तक के संगीन आरोप, 500 से ज्यादा महिलाओं ने दर्ज कराया केस, पढ़ें पूरा मामला

Uber: उबर कैब सर्विस एक बार फिर से चर्चा में है। उबर के खिलाफ 500 से ज्यादा महिलाओं ने 13 जुलाई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को काउंटी सुपीरियर कोर्ट में केस दर्ज कराया है। महिलाओं ने इन राइड-होल्डिंग सर्विस करने वाले ड्राइवरों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ संगीन अपराध किए हैं।




