G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

हर घर तिरंगा अंतर्गत नगर के जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

15 अगस्त तक मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह

खैरागढ़ 10 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले के हर घर में तिरंगा लहराएगा। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 09 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन कर सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे आमजनों में देश भक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए तिरंगा सेल्फी में अपनी सहभागिता दिखाई। इसी कड़ी में आज नगर पंचायत छुईखदान अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर के जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत 12 अगस्त शाम 5 बजेः तिरंगा यात्रा,13 अगस्त सुबह 7 बजेः सायकल एवं बाइक रैली, 14 अगस्त सुबह 7 बजेः तिरंगा दौड़ और शाम 6 बजे विश्विद्यालय प्रेक्षागृह में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 15 अगस्त सुबह 9:30 बजे शहीद परिवार का सम्मान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page