G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कांग्रेस ने अफीम खेती के मामले में सरकार से पूछा 6 सवाल

अफीम की खेती का खुलासा संयोग है या सरकार का कृषि के क्षेत्र में नया प्रयोग? – दीपक बैज

रायपुर/21 मार्च 2026। दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार की अफीम की खेती के खुलासे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया है-

  1. अफीम की खेती शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के गृह जिले दुर्ग में, कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह जिले बलरामपुर तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के गृह जिले रायगढ़ में अफीम की खेती होना क्या संयोग मात्र है या भाजपा सरकार का कृषि के क्षेत्र में नया प्रयोग?
  2. अफीम की खेती का खुलासा जनता ने किया है। जनता ने पुलिस से शिकायत किया, पुलिस और राजस्व अमला क्या कर रहा था?
  3. अफीम की लहलहाती खेती 15 दिन, 1 महीने में तो तैयार नहीं हुई है, धान की फसल के दौरान जब पटवारी और राजस्व अमला गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर रहे थे तो उन्हें कैसे पता नहीं चला कि खेतों में अफीम लगा हुआ है? अफीम की खेती के गिरदावरी में अन्य फसल तथा सब्जी कैसे लिखा गया?
  4. दुर्ग में अफीम खेती का सरगना विनायक ताम्रकार के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मधुर संबंध थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अजय जामवाल, बीएल संतोष, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गृह मंत्री विजय शर्मा भाजपा संगठन के दर्जनों नेताओं के साथ उसकी फोटो तथा भाजपा के कार्यक्रमो में उसकी सक्रिय सहभागिता बताती है। क्या भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्यवाही करेगी?
  5. भाजपा ने विनायक ताम्रकार को पार्टी से क्यों नहीं निकाला?
  6. विनायक ताम्रकार को भाजपा क्यों बचाना चाहती है? उसको पुलिस ने मुख्य आरोपी क्यों नहीं बनाया? उसे एफआईआर में तीसरे क्रम पर क्यों रखा गया?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अफीम की खुलेआम खेती प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हो रही है। इसका सीधा मतलब है कि इस खेती के पीछे सरकार का संरक्षण है। जो मामले पकड़ा रहे वह जनजागरूकता के कारण पकड़ा रहे, सरकार अफीम की खेती करने वालों को संरक्षण दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page