G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर

बदलहापारा में पेयजल संकट का हुआ समाधान, विधायक भावना बोहरा के प्रयास से लगा नया हैंडपंप

कुई कुकदुर- महीडबरा ग्राम पंचायत के बदलहापारा मोहल्ला में लंबे समय से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग की मांग की।

ग्रामवासियों की मांग पर विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और संबंधित विभाग को निर्देश देकर नए हैंडपंप खनन की व्यवस्था करवाई। हैंडपंप लगने से ग्रामवासियों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती बोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए समय पर समाधान किया। इस पहल से क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page